गुस्साए मुंबई वासियों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

राहुल गांधी की इस तरह की बयानबाजी मुंबईवासियों को रास नहीं आई। इस पर विरोध जताते हुए लोगों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। ओपेरा हाउस जो 3 जगह हुए ब्लास्ट की जगह में से एक था पर लोगों ने राहुल के खिलाफ नारे भी लगाए। गुस्साई भीड़ हाथों में राहुल गांधी के पोस्टर लिए हुई थी और उनका पुतला जलाने के साथ-साथ भीड़ ने उनके पोस्टर भी फाड़े।
राहुल गांधी के पुतला फूंके जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी ने इसमें कुछ गलत नहीं कहा है। पिछले 31 महीनों में हमारे देश के किसी कोने में आतंकी हमला नहीं हुआ है यह हमारे लिए सफलता की बात है। राहुल के कहने का यह मतलब था कि आतंकवाद का सामना केवल भारत नहीं कर रहा है बल्कि अमेरिका भी कर रहा है। इरका और अफगानिस्तान जैसे देश तो इससे बुरी तरह प्रभावित हैं।
फिलहाल राहुल गांधी की इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी ने मुंबई वालों के दर्द को और बढ़ा दिया है। पूरे देश में यूपीए और कांग्रेस के लिए जनाधार तैयार करने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाए राहुल गांधी इस तरह की बयानबाजी करके क्या मीडिया और जनता का ध्यान इस भयावह त्रासदी से हटाना चाहते हैं। इस संकट की घड़ी में जब देशवासियों और खासकर मुंबईवासियों को उनकी जरूरत है तो वे राजनीति का खेल खेलकर अपनी पार्टी और सरकार को मजबूती देने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications