दिल्ली: बिस्कुट खाया, और सब माल गायब

जयप्रकाश पत्नी संग आरकेपुरम के सरकारी फ्लैट में रहते हैं। जयप्रकाश के मुताबिक गत शुक्रवार को वह किसी काम से शिवाजी स्टेडियम गए थे। वहां से दोपहर में वह एसी लो फ्लोर बस (रूट संख्या 620) से घर लौट रहे थे। बस में कुछ युवक ही सवार थे, जो आपस में शोरगुल कर रहे थे। कुछ देर बाद एक युवक ने उन्हें बिस्कुट खाने के लिए दिया। मना करने के बावजूद युवकों ने जन्मदिन होने की बात कही तो मजबूरन बिस्कुट खा लिया। बिस्कुट खाते ही वे बेहोश हो गए। इसी दौरान युवकों ने उनकी घड़ी सोने की चेन और नकदी चोरी कर फरार हो गए। बेहोशी हालत में किसी ने उन्हें घर पहुंचाया। बेहोशी हालत में फोर्टिस में भर्ती कराया गया था। चार दिन बाद उन्हें होश आया।












Click it and Unblock the Notifications