दिल्ली: सेल्स टैक्स अफसर बता लूटते थे ट्रक

एक जुलाई को हौसला प्रसाद ने अलीपुर में ट्रक लूट की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह आजाद मार्केट से लोहे के कलपुर्जे लेकर सोनीपत को रवाना हुआ था। खामपुर के पास सेंट्रो पर सवार कुछ लोगों ने ट्रक को रुकवाया और खुद को सेल्स टैक्स अधिकारी बताकर ट्रक में अवैध माल लदे होने की बात कही। चालक से ट्रक के कागजात दिखाने को कहा। जैसे ही वह उतरा उसे जबरदस्ती सेंट्रो में डाल लिया गया और ट्रक को लूट लिया। उससे मोबाइल और नकदी छीन कर उसे दिल्ली हरियाणा बार्डर पर फेंक दिया।
एक सूचना पर रोहणी में पुलिस ने कार सवार चारों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पीछे चल रहे ट्रक को जब्त कर उसमें लदे 103 बैग कलपुर्जे बरामद कर लिए। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चारों खरीददारों को भी पकड़ लिया। इनके पास से 16 बैग कलपुर्जे बरामद हुए हैं पुलिस ने बताया कि कुल सामान की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। सभी पुराने अपराधी हैं।












Click it and Unblock the Notifications