यूपी में अंधविश्‍वास का खेल, गर्भवती महिला ने दी बच्‍चे की बलि

Uttar Pradesh: Woman sacrifices infant to get son in Lakhimpur
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में अंधविश्‍वास और हैवानियत का एक ऐसा मंजर सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां पर एक गर्भवती महिला ने अपने उस बच्‍चे को जो अभी इस दुनिया में नहीं आया था को जिंदा रखने के लिये पड़ोसी के महज 20 दिन के बच्‍चे की बलि दे दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने एक तांत्रिक के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना लखीमपुर जनपद के ईसानगर इलाके की है जहां सुमन देवी मंगलवार को अपने घर के बाहर सो रही पड़ोसी महिला के बच्चे को अपने घर उठा लाई। सुमन ने बच्चे की हत्या कर उसका शव कोठरी में छुपा दिया और खुद फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर सुमन के पूरे घर की तलाशी ली गई तो वहां बच्चे का शव बरामद हुआ। शव पर धारदार हथियार से किए गए जख्मों के निशान थे। मौके से पूजा का सामान और फूल भी पाए गए।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फरार सुमन को दबिश देकर बुधवार को पड़ोस के गांव से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि सुमन के तीन बच्चे जन्म के बाद मर गए थे। एक तांत्रिक ने उसे सलाह दी थी कि अगर वह किसी दुधमुंहे बच्चे की बलि दे तो उसका आने वाला बच्चा जीवित रहेगा। पुलिस ने बताया कि सुमन का पति लखनऊ में नौकरी करता है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। तांत्रिक की भी तलाश जारी है।

मालूम हो कि बिल्‍कुल इसी प्रकार की एक घटना कुछ दिन पूर्व उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी इलाके में सामने आया था। यहां एक व्‍यक्ति ने अंधविश्‍वास के चक्‍कर में अपनी भतीजी की बलि दे दी थी। मालूम हो कि एक व्‍यक्ति संतान प्राप्‍ती के लिये एक तांत्रिक के चक्‍कर में आ गया। तांत्रिक ने उससे कहा कि संतान प्राप्‍त करने के लिये उसे एक बच्‍ची की बलि देनी होगी वा भी अपने ही खानदान की।

उसके बाद उस व्‍यक्ति ने अपनी भतीजी का अपहरण किया और तांत्रिक के साथ खेत में जाकर उसकी हत्‍या कर दी। चौका देने वाली बात तो यह थी कि मासूम की हत्‍या के बाद तांत्रिक ने उसका पेट फाड़ दिया और किड़नी आग पर सेक कर खा गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए तांत्रिक और व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+