धमाकों के बाद उजड़ी मुंबई का हाल जानने पहुंचे चिंदबरम

जहां पहुंच कर पी चिंदबरम ने झावेरी बाजार, ओपरा हाऊस और दादर में उन जगहों का दौरा किया जहां पर बम धमाते हुए हैं। गृह मंत्री ने जीटी अस्पताल में जाकर घायलों का हाल-चाल भी पूछा| साथ ही चिंदबरम ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ मिलकर एक आपात बैठक भी की है। वहीं मुंबई में सीएसएफएल की टीम और एनआईए की टीम पहुंचकर सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर सबूत जुटाने में लगी है।
गौरतलब है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार शाम 6.45 से 7.00 बीच सिलेसिलेवार तीन धमाकों में 21 लोगों की मौत हो गई है और 145 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले के लिए आंतकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
;











Click it and Unblock the Notifications