मुबई बम ब्‍लास्‍ट: दर्द और दहशत के पीछे अंडरवर्ल्‍ड तो नहीं?

Mumbai blasts: Is underworld behind the return of terror?
मुंबई। मुबई में एक के बाद एक तीन सिलसिलेवार धमाकों में 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हो गये। सुरक्षा व्‍यवस्‍था में चूक कहें या फिर आतंकी संगठनों की सक्रियता मगर हादसे में 24 घंटे बाद भी किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। ऐसे में सुरक्षा व्‍यवस्‍था हमलावारों तक पहुंचने से पहले यह पता लगाने में लगी है कि कौन हो सकता है जिसे मुंबई की सुख चैन नहीं देखी जाती।

इंडियन मुजाहिद्दीन और लश्‍कर-ए-तैयबा तो शक के घेरे में है ही मगर पिछले कुछ महिनों से मुंबई में अंडरवर्ल्‍ड की सक्रियता ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं इस हमले में अंडरवर्ल्‍ड का तो हाथ नही? सूत्रों की मानें तो पीछले कुछ महिनों से मुंबई में अंडरवर्ल्‍ड पूरी तरह से सक्रिय है। इसका जीता जागता उदाहरण मीडे के वरिष्‍ठ अपराध संवाददाता जेडे की हत्‍या और दाऊद इब्राहिम के भाई पर जानलेवा हमला है। अब इन इनपुट पर नजर डालें तो ब्‍लास्‍ट में अंडरवर्ल्‍ड के हाथ होने संभावना संभव है।

अंडरवर्ल्‍ड पर शक होने की दूसरी वजह यह है कि जिस तरह महज दस मीनट के भीतर ही तीन बम धमाके हुए उससे तो यही लगता है कि इन धमाकों के पीछे उनका ही हाथ हो सकता है जो मुंबई के भौगोलिक दशा से पूरी तरह वाकिफ हो और उन्‍हें स्‍थानीय लोगों का स्‍पोर्ट हो। अला अधिकारियों का मनना है कि इस हादसे में अंडरवर्ल्‍ड का हाथ ही है भले ही उसे फाइनेंस किसी और ने किया हो।

मालूम हो कि बुधवार की शाम मुंबई की तीन स्‍थानों ओपेरा हाऊस, दादर और झवेरी बाजार में में सिलसिलेवार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 से अधिक लोग घायल हो गये थे। हादसा बुधवार की शाम को हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+