इलाहाबाद: पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने वकील की हत्या

Uttar Pradesh: Laywer shot dead in Allahabad
लखनऊ। इलाहाबाद के हांडिया बाईपास पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक वकील की गाड़ी को चेकिंग के बहाने रोका और वकील को गोली मार दी। रिवाल्वर दिखाकर गाड़ी में बैठे अन्य तीन लोगों को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी में शव रखकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर जाकर शव गाड़ी से बाहर फेंक दिया।

राबर्टसगंज निवासी वकील राजेश अग्रहरि इलाहाबाद जीटी रोड होते हुए सोनभद्र जा रहे थे। वकील राजेश बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर व दो साथियों के साथ सवार थे। गाड़ी जैसे ही हांडिया बाईपास के पास पहुंची आगे कुछ पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर हाथ दिखाकर गाड़ी रोकने का इशारा किया।

ड्राइवर ने गाड़ी किनारे की तो पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने चारों को गाड़ी से नीचे उतारा और उनकी पिटाई कर दी। जब राजेश अग्रहरि ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने राजेश को गोली मार दी। राजेश को गोली लगने से मौके पर उनकी मौत हो गयी। इस हत्या के बाद राजेश के साथी सहम गए और बदमाशों ने शव गाड़ी रखकर फरार हो गए। बदमाश अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए।

बोलेरो लेकर भागे बदमाशों ने कुछ आगे जाकर शव को गाड़ी से नीचे फेंक दिया। राजेश के दोस्तों ने जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मिली माटरसाइकिल के मालिक की तलाश कर रही है ताकि कोई सबूत उसके हाथ लग सके। एसपी गंगा पार ने हाइवे पर वाहनों की जांच शुरू करा दी है। पुलिस अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि घटना सिर्फ लूट के इरादे से की गयी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+