मुबंई बम ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या हुई 20 और 100 से अधिक घायल

धमाके के बाद सूचना आ रही थी कि धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15 लोग घायल है मगर मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 लोगों की मौत हुई है और 100 से भी ज्यादा लोग जख्मी है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नही ली है मगर इंडियन मुजाहिदीन का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक पहला धमाका मुंबई के झावेरी बाजार के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर के पास हुआ है।
दूसरा धमाका दादर के कबूतरखाने इलाके में बस स्टॉप के पास टैक्सी में हुआ है। धमाके का वक्त शाम पौने सात से सात बजे के बीच का था। दिल्ली से एनएसजी की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स लेकर बीएसएफ का विमान मुंबई रवाना हो चुका है। एनआईए की टीम, मुंबई एटीएस सहित मुंबई पुलिस मौके से सबूत जुटाने में लगी हैं। घायलों को जेजे अस्पताल, केईएम अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
;











Click it and Unblock the Notifications