कालका मेल हादसे में पीडि़त लोगों से मिलेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi
लखनऊ। ट्रेन हादसे का शिकार लोगों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को पार्टी की प्रदेश इकाई की बैठक में हिस्सा लेने आ रहे राहुल गांधी कानपुर के हैलेट चिकित्सालय जाएंगे। कालका एक्सप्रेस दुर्घटना के घायलों के कानपुर के हैलेट चिकित्सालय में भर्ती करा गया गया है। कानपुर के बाद राहुल फतेहपुर भी जा सकते हैं।

रविवार की सुबह फतेहपुर में कालका एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हुई। 70 से अधिक लोग मारे गए जबकि घायलों की संख्या 350 से भी ज्यादा है। दुर्घटना के बाद जहां रेलवे के आला अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल घायलों से मिलने चिकित्सालय पहुंचे। राज्यपाल ने फतेहपुर व कानपुर में भर्ती पीडि़तों से मुलाकात की। पीडि़तों ने बदहाल चिकित्सा सुविधाओं की शिकायत की तो चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों को राज्यपाल बीएल जोशी की फटकार सुननी पड़ी।

बसपा के कई नेता लगातार घटनास्थल पर जाकर लोगों का हालचाल पूछ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को राहुल गांधी घायलों से मिलने चिकित्सालय जाएंगे। प्रदेश इकाई से मिल रही जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पहले कानपुर के हैलेट चिकित्सालय जाएंगे जिसके बाद वह लखनऊ होते हुए फतेहपुर भी जा सकते हैं। राहुल चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को राजधानी लखनऊ आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+