मृतकों के परिवार के 1 सदस्य को मिलेगी नौकरी: दिनेश त्रिवेदी

दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि ममता बेनर्जी की तरह रेलवे सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी। इस हादसे में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के बाद सुरक्षा सेफ्टी भी बढ़ाई जाएंगी।
ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह मंत्रालय कई दिनों से खाली था। मंगलवार को हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद तृणमूल के दिनेश त्रिवेदी को ही यह मंत्रालय सौंपा गया। वे ममता बनर्जी के काफी करीबी भी बताए जाते हैं। उनके रेलवे मंत्री बनने के साथ ही यह भी साफ हो गया कि रेलवे तृणमूल के पास ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications