दिल्ली: नाबालिक को इश्क सिखाया युवती ने

एक सप्ताह पहले ही नाबालिग को उसके पिता और सौतेले भाई ने 25 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाकर पिटाई की थी। इनको प्रेम विवाह करने वाले पड़ोसी युवक ने सहारा दिया। युवक दोनों को यमुना नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के पास ले गया। शिकायत के बाद सागरपुर पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग के पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
छह जुलाई को रघुनगर निवासी नरेंद्र सिंह ने पड़ोसी नाबालिग पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए सागरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच में पता चला कि नाबालिग अपने घर से 25 लाख रुपये भी ले गया है। इससे एक सप्ताह पहले ही नाबालिग को उसके पिता और सौतेले भाई ने 25 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाकर पिटाई की थी।
जांच में पुलिस ने पाया कि सुरेंद्र नामक एक पड़ोसी इन लोगों के साथ गायब है, जो नाबालिग के काफी नजदीकी था। पुलिस ने सुरेंद्र के रिश्तेदार के घर पर छापा मारकर नाबालिग और युवती को मुक्त करा लिया, साथ ही पुलिस को सुरेंद्र भी मिल गया। सुरेंद्र का दावा है कि नाबालिग ने उसे सहयोग करने को कहा था, लेकिन वह पुलिस के डर से सहयोग नहीं करना चाहता था। तब नाबालिग ने युवती के साथ खुदकुशी करने की धमकी दी, तब वह तैयार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications