कालका मेल हादसे में अबतक 66 मौतें, असम में उल्फा ने ट्रेन उड़ाया

यूपी के फतेहपुर में हुए कालका मेल हादसे की बात करें तो अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि अभी भी कुछ लोग हैं जो मलवे में दबे हैं। ऐसे में उन्हें मृतकों में गिन लेना परिवार वालों को सदमा देने के बराबर होगा। सूत्रों की मानें तो हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी बचाव कार्य जारी है और ऐसा प्रतीत होता है कि यह कार्य पूरे दिन चलेगा।
वहीं दूसरी तरफ असम में एक ट्रेन में जबरदस्त विस्फेट होने से 100 से अधिक लोग घायल हो गये। हालांकि किसी उग्रवादी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट गुवाहाटी से 70 किलोमीटर दूर घघरापार के पास रात साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। ट्रेन गुवाहाटी से पुरी जा रही थी। पूर्वोत्तर रेलवे के संभागीय प्रबंधक एके मनोचा ने बताया कि विस्फोट स्थल से आइईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम में इस्तेमाल किए गए कुछ लचीले तार व अन्य पदार्थ बरामद किए गए हैं। यानि ये खबर पुख्ता हो गई है कि पुरी एक्सप्रेस धमाके का शिकार हुई है।












Click it and Unblock the Notifications