इमर्जेंसी ब्रेक लगाने से दुर्घटनाग्रस्त हुई कालका मेल, 35 मरे, 200 घायल

दुर्घटना के कारण जानने के लिए रेल मंत्रालय ने टीम गठित कर दी है। जांच जारी है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये और राहतकार्य शुरू कर दिया। जबकि रेलवे की राहत टीम करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। रविवार रात भर ट्रेन के अंदर से यात्रियों को निकालने का काम जारी रहा। अभी भी तमाम यात्रियों के ट्रेन के डिब्बों के अंदर फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर-
इलाहाबाद: 0532-2408128, 2407353
कानपुर: 0512-2323015
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कानपुर से 55 किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ट्रेन के कई डिब्बों को गैस कटर से काटा गया, जबकि कई को क्रेन से उठाकर अलग किया गया। इंजन, उसके बाद दो जनरल डिब्बे, तीन एसी कोच और दो स्लीपर डिब्बे सबसे ज्यादा क्षतिग्रसत हुए हैं। कानपुर, दिल्ली और इलाहाबाद से राहत ट्रेने मौके पर पहुंचीं। गंभीर रूप से घायलों को कानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने मृतकों के परिवार को एक-एक लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50,000 और हलकी चोटें पाने वाले लोगों को 25,000 रुपए के मुआवजे की घोषणा की।
;











Click it and Unblock the Notifications