तेलंगाना मांग: 12 को सड़कें व 14 को ट्रेनें जाम

telangana-heavy-protest-on-12th-14th-july
हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्‍य की मांग आंध्र प्रदेश में आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। पहले ही 2 दिन के बंद का सामना कर चुके लोगों को अब रास्‍ते व ट्रेनों के बंद होने का भी सामना करना पड़ेगा। अलग तेलंगाना राज्‍य की मांग कर रही ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 1 2 जुलाई को सड़के जाम करने व 14 जुलाई को ट्रेनों को जाम करने का फैसला किया है।

तेलंगाना मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में सरकारी कर्मचारियों के भी कूदने की संभावना है। जेएसी के नेता एम कोडनडरम ने कहा कि 12 और 13 जुलाई को होने वाले इस आंदोलन में सरकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके लिए सरकारी संगठन 13 जुलाई को सरकार को नोटिस भी भेजेंगे जिसमें तेलंगाना को अलग राज्‍य बनाने की मांग की जाएगी।

पहले जैसे बंद की तरह इस आंदोलन में राजधानी हैदराबाद में ट्रेनों और यातायात के दूसरे साधनों को नहीं रोका जाएगा। यहां यातायात पहले की तरह चलात रहेगा। इस आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा पुख्‍ती कर दी है। उस्‍मानिया में खासकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछले आंदोलन की चिंगारी यहीं से निकली थी। इसके अलाव शहर में धारा 144 भी लागू की जाएगी।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे और वाईएसआर के अध्‍यक्ष जगमोहन रेड्डी ने कहा है कि केंद्र सरकार अगर तेलंगाना मांग पर जल्‍द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन तेज किए जांएगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार पिछले 2 सालों से यहां के लोगों से अलग तेलंगाना राज्‍य बनाने की बात कर रही है लेकिन इस पर काम अभी तक नहीं शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+