रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने की दिलशान की हत्या, गिरफ्तार
चेन्नई।
बीते तीन जुलाई को तमिलनाडु के कैंट इलाके में रहस्मय परिस्थितियों में गोली लगने से हुए 13 वर्षीय दिलशान की हत्या का गुत्थी सीबीसीआईडी ने सुलझा ली है। सीबीसीआईडी ने इस मामले में रिटार्यड कर्नल कंदास्वामी रामराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि रामराज ने ही अपने रायफल से दिलशान को गोली मारी थी। पुलिस ने रायफल भी बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि जिस रायफल से गोली मारी गई थी उसका लाइसेंस समाप्त हो चुका था। मदुरै के रहने वाले रामराज पर आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और यहां अदालत में पेश किया जाएगा। id="toptextpromo">मालूम
हो कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आइलैंड मैदान स्थित सैन्य परिसर में अवैध तरीके से घुसने का प्रयास कर रहे एक 13 वर्षीय दिलशान की कथित तौर पर 3 जुलाई को सैन्यकर्मी की गोली से मौत हो गई थी। हालांकि सेना ने इस हत्या में उसके किसी जवान का हाथ होने से इंकार किया था। मुख्यमंत्री जयललिता ने भी इस मामले में सेना के जवान का हाथ होने का आरोप लगाते हुए लड़के के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिलशान
उस समय गोली का शिकार हुआ, जब वह बादाम के फल तोड़ने की कोशिश में इलाके में आ गया था। घटना के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों में लेफ्टिनेंट कर्नल दर्जे के एक सैन्य अधिकारी समेत कुछ अफसरों व जवानों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।











Click it and Unblock the Notifications