मोदी की स‍हमति के बाद राज्यसभा पहुंचेगी तुलसी

smriti irani
दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस ने दो साल पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने जहां छोटे परदे की तारिका स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने अहमद पटेल और शांताराम नाइक को उम्मीदवार बनाया है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा आलाकमान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बाद स्मृति ईरानी के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्हें गुजरात से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम के साथ ही राज्य से दूसरी सीट के लिए दिलीप भाई पंड्या को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा की दलीय स्थिति में प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में दो भाजपा और एक कांग्रेस के हिस्से में आनी है।

गुजरात से राज्यसभा के लिए स्मृति इरानी का नाम तय करने के लिए पार्टी के अंदरूनी समीकरण भी काफी अहम रहे। लगभग तीन साल पहले गुजरात दंगों के बारे में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर इरानी विवादों में घिरी थी। इसलिए उनके नाम को लेकर पार्टी में कुछ उहापोह थी। पार्टी ने यह तो तय किया था दो में से एक सीट केंद्रीय नेतृत्व की जरूरत व पसंद से तय की जाए। ऐसे में पार्टी के सामने इरानी के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमन, नजमा हेपतुल्ला व इस्माइल दरबार के नाम भी थे। लेकिन राज्य और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति इरानी के नाम पर ही बनी।

वहीं कांग्रेस ने शनिवार को अहमद पटेल और शांताराम नाइक को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदीप भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल से और हुसैन दलवी को महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटेल को गुजरात से पार्टी का प्रत्याशी बनाया। सोनिया के राजनीतिक सचिव पटेल का उच्च सदन में कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो रहा है। नाइक गोवा से सांसद हैं उन्हें फिर वहीं से दोबारा नामित किया गया है। उनका कार्यकाल जुलाई में ही समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल से भी कांग्रेस इस स्थिति में है कि एक उम्मीदवार को वहां से निर्वाचित करा सके। इसलिए भट्टाचार्य को उसने उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+