दिल्ली: दोस्त निकला गद्दार, डकैती कराई

28 जून को कूरियर ब्वॉय के रूप में आए बदमाशों ने लाजपत राय जैन के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। बदमाशों ने घर से 34.60 लाख रुपये कैश, 400 ग्राम सोने के जेवरात और कई किलो चांदी के जेवरात लूट लिये थे। वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ित की पत्नी वीना जैन और बेटी दीपिका जैन
को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में कुख्यात बदमाश कमल और जतिन का हाथ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जतिन को दबोच लिया।
जतिन ने खुलासा किया कि वारदात में कोई और नहीं अंकित के बचपन का दोस्त गौरव जैन शामिल है। पुलिस ने जतिन की निशानदेही पर बाकी बदमाशों को दबोच लिया। गौरव ने बताया कि वह अंकित के घर बचपन से आता जाता था। व्यवसाय में घाटे के कारण वह परेशान था। बदमाशों के संपर्क में आने पर उन्होंने उसे कुछ करने के लिए कहा। तब उसने घाटे से उबरने के लिए लूट की साजिश रची।
;











Click it and Unblock the Notifications