20 लाख लोगों की कुर्बानी के बाद दक्षिणी सूडान बना नया राष्ट्र

जब से ये खबर आयी की सूडान आजाद हो गया है तब से ही लोग मारे खुशी से पागल हुए जा रहे है। लोग नाच रहे हैं, आतिशबाजियां जला रहे हैं , खुशी से झूम रहे हैं। हाथों में वतन का झंडा लेकर नए राष्ट्र के राष्ट्रपति सल्वा कीर के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तेल संपदा में भले ही सूडान एक संपन्न देश है लेकिन वो आर्थिक दृष्टिकोण से गरीब ही कहा जा सकता है। आजाद होने के बाद दक्षिणी सूडान विश्व का 193वां देश है और अफ्रीका का 54वां राष्ट्र बन गया है। भारत ने भी दक्षिणी सूडान को उसकी इस खुशी के लिए बधाई दी है। उसके जश्न में शरीक होने के लिए भारत की ओर से उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी पहुंचे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को सूडान ने दक्षिणी सूडान को एक अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी।
;











Click it and Unblock the Notifications