हरियाणा में फिर लौटी गलघोंटू बीमारी

सिरसा के सिंगीकाट मोहल्ले में एक मासूम बच्चे को गलघोंटू की बीमारी पाए जाने के बाद हड़बड़ाए स्वास्थ्य विभाग ने सिंगीकाट मोहल्ले में डेरा डाल लिया है। विभाग की दो टीमों ने मोहल्ले में पहुंचकर स्वास्थय शिविर लगाया और यहां के लगभग 250 बच्चों को विभिन्न बीमारियों के टीके लगाए व दवाईयां दी। वहीं गलघोंटू से पीडि़त बच्चे को सरकारी सहायता देकर इलाज हेतु दिल्ली रवाना कर दिया।
शुक्रवार को सिंगीकाट मोहल्ले में रहने वाले विक्की के पुत्र समीर को गलघोंटू की बीमारी की पुष्टि हुई। उसका इलाज यहां के एक निजी अस्पताल में चल रहा था तथा गत दिवस ही चिकित्सक ने उसके खून व अन्य जांचों की रिपोर्ट आने पर उसमें गलघोंटू की बीमारी की पुष्टि की थी।
इसके बाद स्वास्थय विभाग ने संज्ञान लिया और तुरंत टीमें बनाकर मोहल्ले की ओर रवाना कर दी और वहां के निवासियों को दवाइयां व टीके लगाए और समीर को दिल्ली भेज दिया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दयानंद ने बताया कि सिंगीकाट मोहल्ले में कैंप लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है व दवाइयां दी गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी का मुख्य कारण गंदगी व अज्ञानता है।












Click it and Unblock the Notifications