बम मिलने की खबर पर महाराष्ट्र जा रही 2 ट्रेनें रोकी गईं

मौके पर डॉग स्क्वायड की टीमों को भी बुला लिया गया। बताया जा रहा है कि अमृतसर से मुंबई को जा रही पश्चिम एक्सप्रेस को पानीपत में तथा अमृतसर से दादर को जा रही दादर एक्सप्रेस टे्रनों को अंबाला रेलवे स्टेशन पर बम होने की खबर मिलने के बाद रोका गया।
रेलवे के उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचना मिली की ट्रेनों में कुछ संदिग्ध लोग विस्फोटक लेकर जा रहे हैं। दोनों की ट्रेनों को सुरक्षा की दृष्टि से प्लेटफार्म पर यात्रियों को उतारने के बाद आउटर पर ले जाया गया जहां पर ट्रेनों की गहनता से जांच की की गई। फिलहाल तलाशी के दौरान किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला है। अधिकारियों द्वारा अफवा होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा रहा।












Click it and Unblock the Notifications