मुलायम के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे पूर्व सांसद पर मुकदमा

Moradabad : Criminal case against Samajwadi Party MP
मुरादाबाद। मुलायम की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर मायावती का पुतला फूंकने के आराप में सपा के एक पूर्व सांसद समेत 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कियश है। देवरिया के सलेमपुर कोतवाली में समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद का नाम है। मुकदमे के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है जबकि श्री प्रसाद का कुछ पता नहीं है।

पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व मुरादाबाद जाने का प्रयास कर रहे है सपा मुखियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था हालांकि उन्हें गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही मुरादाबाद से बाहर ले जाकर छोड़ दिया गया था लेकिन सपाइयों ने इसके विरोध में प्रदेश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्श किए थे। राजधानी लखनऊ में जहां सपा कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के निकट प्रदर्शन किया वहीं देवरिया में भी उग्र सपाइयों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंका और घटना पर विरोध दर्ज कराया। प्रशासन के खिलाफ इस प्रकार किए गये प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने उनके खिलाफ विशेष एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के इस कदम पर हरिकेवल प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक आन्दोलन को आपराधिक कार्रवाई मानने वाली सरकार को जनता समय आने पर जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+