गंगा के लिए सभी दलों का सहयोग चाहती हैं उमा भारती

Uma Bharti wants all party support for Ganga
लखनऊ। कल तक अकेले गंगा बचाने की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने अब सभी दलों का सहयोग मांगा है। सुश्री भारती ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गंगा को बचाने का प्रयास करें।

साध्वी उमा भारती ने कहा कि सभी दलों को मिलकर प्रयास करना चाहिए ताकि गंगा दोबारा अपने उसी निर्मल स्वरूप में आ जाए जिसके लिए वह जानी जाती है। उनका कहना है कि तरणतारिणी गंगा को बचाने के लिए राजनैतिक दलों को ही नहीं बल्कि जनता को भी आगे आना होगा तभी केन्द्र को इसकी याद आएगी। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर हो रही आरती में हिस्सा लिया तथा मां गंगा की पूजा अर्चना कर भजन संख्‍या का आनन्द लेते भजन गाए। उन्होंने गणेश अन्नपूर्णा मन्दिर व काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन किए गये तथा विशालाक्षी एवं कालभैरव मन्दिर जाकर पूजन किया।

पूरी तरह से भक्ति भाव में रमीं सुश्री भारती ने शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय अस्पताल जाकर गंगा निर्मलीकरण के लिए अनशन कर रहे बाबा नागनाथ से मुलाकात की। उन्होंने गंगा पुत्र नागनाथसे आग्रह किया कि वह अनशन तोड़ जिसे बाबा ने ठुकरा दिया। बाबा ने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। सुश्री भारती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के शासन का जल्द ही अन्त हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+