दिल्‍ली: फर्जी पासपोर्ट मामले में 3 गिरफ्तार

Delhi: 3 arrested in fake passport case
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी गिरोह के एक अन्य सदस्य की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति राकेश व सतीश कुमार पर आरोप है कि वे फर्जी जर्नी स्टांप (पीओई) मुहैया करवाते हैं। इसके बदले में वे उनसे लाखों रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लेते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को पिछले दिनों एक व्यक्ति के पासपोर्ट पर लगी पीओई की जांच में फर्जी पाए जाने के बाद शुरू हुई जांच में इनके गिरोह का नाम सामने आया था। आरोपियों में से एक के पास से तीन पासपोर्ट बरामद हुए हैं, जिन पर जर्नी स्टांप लगाया जाना था।

आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने दैट्स हिंदी को बताया कि मूल रूप से पंजाब का रहने वाला राजकुमार 8 मई को पोलैंड जा रहा था। एयरपोर्ट पर एमिग्रेशन अधिकारियों को उसके पासपोर्ट पर लगी जर्नी स्टांप (पीओई) पर शक हुआ। जांच में सामने आया कि स्टांप फर्जी तरीके से लगी हुई है। राजकुमार के गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में पता चला कि उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार नामक एजेंट ने उसे पीओई मुहैया करवाई थी।

इसके लिए राकेश ने उससे 5.50 लाख रुपये की मांग की थी। उसने 3.20 लाख रुपये एजेंट को दे दिए जबकि बची हुई रकम विदेश यात्रा के बाद देना तय हुआ था। इस सूचना पर पुलिस ने चार जुलाई को राकेश कुमार को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। राकेश ने पुलिस को बताया कि उसने पटेल नगर निवासी सतीश कुमार से पासपोर्ट पर पीओई स्टांप लगवाया था। इसके बाद सतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी अनिल धवन अभी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+