रूचि मर्डर केस में पुलिस को मिली डायरी, खुले कई राज

ये डायरी रुचि ने अपनी मामी इंदू बहल को सौंपी थी जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है कि उसका पति मीरा चोपड़ा के चलते उसे मारता-पीटता है। उसे गालियां देता है, उसे अश्लील बातें बोलता है। डायरी में लिखा है कि रूचि अपने घर के इस हाल से काफी दुखी है इसलिए वो चाहती है कि वो अपनी जीवनलीला समाप्त कर ले| डायरी के पन्ने बताते हैं कि रूचि की शादी 2005 में हुई थी लेकिन वो एक भी दिन अपने पति के करीब नहीं रही।
गौरतलब है कि मंगलवार रात रुचि का डीएलएफ फेज दो स्थित 3/5 एक ब्लाक के मकान में ड्राइंग रूम में लटकता हुआ मिला था। रूचि के घरवालों ने उसके पति और सुसराल वालों पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है | फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसके पति सुमित को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। इसमामले में 120 बी के अंतर्गत फिल्म अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी नामजद हैं।
मीरा, मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन होने का दावा करती है। फिलहाल वो लापता है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साउथ की लगभग दर्जन भर फिल्मों में काम कर चुकी मीरा चोपड़ा बॉलीवुड के लिए तैयार थीं। इससे पहले मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। उन्होंने कई ब्रांड के विज्ञापनों में भी हिस्सा लिया है।
;











Click it and Unblock the Notifications