'मां के घर से पीएम आवास तक पदयात्रा करें राहुल'

Rahul Gandhi's Padyatra is waste: BJP
लखनऊ। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राहुल को भटटा पारसौल से अलीगढ़ तक पदयात्रा करने की आवश्यकता नहीं थी उन्हें सिर्फ अपनी मां सोनिया गांधी के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक पदयात्रा करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि यदि राहुल इतना कर लेते तो किसानों की समस्याओं का हल निकल आता। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के भूमि अधिग्रहण को लेकर की गई टिप्पणी का भी जोरदार स्वागत किया।

श्री शाही का कहना है कि कोर्ट की टिप्पणी से यह साफ हो जाता है कि प्रदेश व केन्द्र सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील हैं। श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार ने बिल्डरों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की जमीन ली थी। उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी में किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले मुकदमे, लाठियां और महिलाओं के साथ दुष्कर्म मिले।

कोर्ट का यह पूछना कि क्या स्पॉ मॉल या हेल्थ क्लब, स्विमिंग पूल किसानों और गरीबों के लिए ही बनाए गये हैं यह सरकार की योजनाओं तथा वक्तव्यों पर एक करारा वार है। कोर्ट की टिप्पणी प्रदेश सरकार के लिए शर्म से डूब मरने के लिए काफी है। गरीबों और दलितों की मसीहा होने का दावा करने वाले सरकार को अब कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा में राहुल की पदयात्रा पर टिप्पणी करते हुए श्री शाही ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की भट्टा-पारसौल की किसान संदेश यात्रा गरीब जनता को भ्रमित करने वाली है।

उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि राहुल महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रयासकरते तथा केन्द्र सरकार से अपील करते की देश की जनता के हित में मंहगाई पर नियंत्रण किया जाए। भूमि अधिग्रहण के लिए संसद में भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए राहुल को आगे आन चाहिए।

श्री शाही ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए श्री गांधी को केवल अपनी मां सोनिया गांधी के आवास से मनमोहन सिंह के आवास तक की पदयात्रा करने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि जनता समझ गयी है कि राहुल गांधी की नौटंकी से कुछ होने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+