राजनीति भुनाने फिर भट्टा परसौल पहुंचे राहुल

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों की तैयारियों के तहत राहुल गांधी भट्टा परसौल में रैली करने वाले थे। उनकी रैली को रोकने के लिए मायावती ने यहां धारा 144 लागू करवा दी थी। जिस वजह से प्रशासन ने उन्हें यहां रैली करने की अनुमति नहीं दी। जिस वजह से राहुल गांधी ने यह रैली अलीगढ़ में आयोजित करने का फैसला किया। यह रैली 9 जुलाई को अलीगढ़ में होगी।
राहुल की आज भट्टा परसौल पहुंचने की जानकारी किसी भी स्थानीय कांग्रेसी नेता को नहीं थी। वे बिना किसी से मुलाकात किए सीधा गांव के किसानों से उनका हाल जानने पहुंच गए। गांव में धारा 144 लागू होने की वजह से वे थोड़े-थोड़े लोगों से मिले। इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रदेश में बसपा सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।
इससे पहले राहुल गांधी 11 मई को भट्टा परसौल पहुंचे थे। उस समय ज्यादा भीड़ के साथ पहुंचने की वजह से उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस बार राहुल ने चुपचाप तरीके से अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। भूमि अधिग्रहण को लेकर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष पर राहुल गांधी ने कहा था कि यहां की महिलाओं का बलात्कार किया गया है। हालांकि बाद में रिपोर्ट में बलात्कार की बात सामने नहीं आई थी।
;











Click it and Unblock the Notifications