तेलंगाना मांग पर राजनीतिक भूचाल, बंद की धमकी

Political fever in Andhra for Telangana demand
हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्‍य की मांग कर रहे वहां के विधायकों और सांसदों ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए सोमवार को कांग्रेस के 11 सांसदों और 49 विधायकों ने इस्‍तीफा दे दिया। दूसरे दल तेलगूदेशम पार्टी के भी 37 विधायकों ने भी इस्‍तीफा दिया है। तेलंगाना राष्‍ट्रीय समिति के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर राव ने कहा कि अगर अब सरकार ने तेलंगाना राज्‍य पर कोई फैसला नहीं किया तो पूरा आंध्र प्रदेश बंद किया जाएगा।

राज्‍य और केंद्र दोनों में कांग्रेस शासन में हैं। ऐसे में इतने बड़े स्‍तर पर आए इस्‍तीफों की वजह से केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। फिलहाल कांग्रेस अपने विधायकों को मनाने में लगी हुई है। अगर प्रदेश में कांग्रेस के 49 विधायकों के इस्‍तीफे मंजूर हो जाते हैं तो सरकार अल्‍पमत में आ जाएगी।

केंद्र सरकार ने फिलहाल अलग तेलंगाना राज्‍य की मांग पर अभी कोई निर्णय नहीं लेने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि अभी इस्‍तीफे मंजूर नहीं किए गए हैं। जिन्‍होंने इस्‍तीफे सौंपे हैं उन्‍हें मनाने की कोकिश की जा रही है। अलग तेलंगाना मामले पर सरकार अभी कोई चर्चा नहीं कर रही है।

2009 में अलग तेलंगाना राज्‍य की मांग को लेकर पूरे आंध्र प्रदेश में राजनीतिक उठापटक चली थी। तब केंद्र सरकार ने अलग तेलंगाना राज्‍य बनाने पर आश्‍वासन दिया था। इसके बाद अलग तेलंगाना राज्‍य बनाने का दूसरी पार्टियों ने विरोध भी किया था। 2 साल बीत जाने के बाद भी जब सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की तो राज्‍य में तेलंगाना मामले पर राजनीति फिर गर्मा गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+