बार-बार कानून व्‍यवस्‍था तोड़ना राहुल को पड़ेगा महंगा: बसपा

Rahul Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस राष्‍ट्रीय महासचिव और अमेठी के सांसद दो माह बाद आज फिर अचानक भट्टा परसौल गांव पहुंच गये। राहुल के इस अवचक दौरे से बसपा सरकार में खलबली मच गई और तिलमिलाई बसपा ने राहुल गांधी पर उल्‍टा वार कर दिया। बसपा सरकार का कहना है कि किसी भी प्रदेश की अपनी कानून व्‍यवस्‍था होती है। और इस चीज की इजाजत किसी को नहीं है कि वह कानून व्‍यवस्‍था को तोड़े।

बसपा सरकार के वरिष्‍ठ नेता और पंचायती राज्‍य मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्या ने तो साफ शब्‍दो में कह दिया कि राहुल गांधी चाहें कितने भी बड़े हों मगर उन्‍हें इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि वह किसी भी प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था के साथ खिलावाड़ नहीं कर सकते । उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस लागातार कानून व्‍यवस्‍था को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। श्री मौर्य ने कहा कि बीएसपी को इस यात्रा से कुछ लेना नहीं है। अगर उन्होंने कानून तोड़ा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री मौर्या ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के लोग और किसान खुद राहुल का समर्थन नहीं कर रहे तो वह बार-बार गांव में जाकर क्‍या साबित करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ 14 विधायक हैं। आग कहते हुए श्री मौर्या ने कहा कि विधायकों की संख्‍या गिनकर राहुल अपनी शक्ति का अंदाजा लगा ले और इस बात को भी समझ लें कि उनका यह ड्रामा सफल नहीं होगा।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+