मेरठ: इनवर्टर की बैटरी फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
मेरठ।
मेरठ शहर के एक घर में इनवर्टर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में एक मासूम भी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह वारदात मेररठ शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के मास्टर्स कालोनी में कुलदीप अपनी पत्नी पायल और बेटे तुषार के साथ रहते थे। id="toptextpromo">बीती
रात सभी लोग कमरे में सो रहे थे। आज सुबह अचानक लाइट कटते ही इनवर्टर स्टार्ट हो गया। सुबह करीब 5 बजे अचानक इनवर्टर की बैट्री अचानक फट गई। काफी तेज धमाका हुआ तो आस-पास के लोग आ गये। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडद्यकर अंदर गई। अंदर जाने पर पुलिस ने जो देखा वह हिला के रख देने वाला था। कमरे में खून ही खून फैला था और मासूम सहित दंपत्ति की मौत हो चुकी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>छानबीन
पर पता चला कि इनवर्टर की बैटरी फटने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस को यह पता नहीं चला सका है कि बैटरी में ब्लास्ट कैसे हुआ। अगर आपको लगता है कि इन कारणों से बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है तो हमे जरुर बताईएगा। अपनी राय देने के लिये नीचे दिए गये कमेंट बाक्स में अपनी फेसबुक, जीमेल या ट्विटर एकाउंट से लॉगइन करें। आप अपनी राय हमें [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं। हमे आपके जबाबा का इंतजार रहेगा।











Click it and Unblock the Notifications