उत्तर प्रदेश: मरीज को जिंदगी दिलाने ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 6 की मौत

सूत्रों की मानें तो यह दर्दनाक हादसा कानपुर के महाराजपुर इलाके आज तड़के हुई। एक बीमार महिला को लेकर कानपुर के हैलेट अस्पताल आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। एंबुलेंस में चालक सहित छह लोग सवार थे। चालक के अलावा पांच लोग एक ही परिवार के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दो लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि एंबुलेंस फतेपुर से एक मरीज को कानपुर जिला अस्पताल ला रही थी। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को नींद आ गई जिसके बजह से यह हादसा हुआ।
;











Click it and Unblock the Notifications