कांस्टेबल की गिरफ्तारी के साथ निघासन काण्ड का खुलासा

कैबिनेट सचिव शशांक शेखर ङ्क्षसह के अनुसार मामले की जांच कर रही खुफिया पुलिस सीबीसीआईडी की पूछतांछ में अतीक ने अपना जुर्म कुबूल किया। अतीक निघासन के पुलिस क्षेत्राधिकारी का गनर है। श्री ङ्क्षसह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अतीक सोनम को पैसे देकर सामान आदि मंगवाता था। घटना के दिन भी अतीक सोनम को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसने सोनम के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया जिसके उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि पूछतांछ में एक विशेष बात सामने आयी कि अतीक इससे पूर्व जिलाधिकारी के यहां तैनात था वहां भी इसी वह पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से छेड़छाड़ में पकड़ा गया था। निघासन काण्ड में थाने के फालोअर रामचन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया उस पर हत्या के साक्ष्य मिटाने का आरोप है। ज्ञात हो कि पुलिस न पहले रामचन्द्र को ही हत्या का मुख्य आरोपी बताया था। अब रामचन्द्र को साक्ष्य मिटाने के आरोप में धारा 201 के तहत गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि घटना में पुलिस अधीक्षक समेत थाने के सभी 11 पुलिस कॢमयों को निलंबित कर दिया गया था।
इसके साथ ही सोनम को पोस्टमार्टम दो बार किया गया पहली बार पोस्टमार्टम करने वाले तीन डाक्टरों को निलम्बित किया गया। क्योंकि उन्होंने घटना को आत्म हत्या बताया था लेकि दूसरी बार हुए पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ। घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी समेत लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया तथा सीबीआई जांच की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications