लोकपाल बिल: बेनतीजा रही सर्वदलीय बैठक

पिछले कई दिनों से खुद को लोकपाल बिल के अंतर्गत लाने पर सहमति जताने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकपाल बिल पर ही सवाल खड़े कर दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए बेहतर कानून लाना चाहते हैं लेकिन केवल लोकपाल बिल इसके लिए काफी नहीं है। इसको केवल पारित करने से ही भ्रष्टाचार की समस्या दूर नहीं हो जाएगी।
सर्वदलीय बैठक में मतभेदों के बावजूद भी मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार मानसून सत्र में लोकपाल बिल जरूर पेश करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकपाल बिल हमारे लोकतंत्र ढ़ांचे के अनुसार होना चाहिए। मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि लोकपाल बिल हमारे संविधान के ढ़ांचे में फिट बैठना चाहिए।
सरकार चाहें लोकपाल बिल को मानसून सत्र में पेश करने का दावा कर रही हो लेकिन विपक्ष ने इस पर अपनी असहमति जता दी है। लोकसभी में विपक्ष की नेता सुष्मा स्वराज ने कहा कि लोकपाल बिल के मसौदे पर सही से विचार करना चाहिए। इसे जल्दबाजी में मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाना चाहिए। इस बैठक में सोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाड़ी, शरद यादव, सेताराम येचुरी के अलावा कई राजनैतिक दलों के अगुला शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications