सरकार मानसून सत्र में पेश कर सकती है लोकपाल बिल

Govt confident of introducing Lokpal Bill in Monsoon Session
दिल्ली। लोकपाल विधेयक पर हुई सर्वदलीय बैठक के नतीजों से कोई खुश हो या न हो, लेकिन सरकार उससे खुश है। उसने इस बात पर संतोष जताया कि अधिकतर राजनीतिक दल इस विधेयक पर संसद की श्रेष्ठता बनाए रखने के पक्ष में हैं।

सर्वदलीय बैठक के दूसरे दिन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने इस बारे में संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस मुद्दे पर आम राय बन जाएगी और सरकार संसद के मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक का मसौदा पेश कर सकेगी। उन्होंने कहा कि कल की सर्वदलीय बैठक के नतीजों से हम खुश हैं। हमें विश्वास है कि हम संसद के मानसून सत्र में विधेयक पेश करने और जितना जल्दी संभव हो उसे पारित कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में संसदीय प्रक्रिया की श्रेष्ठता और विधेयकों को बनाने तथा पारित कराने में राजनीतिक दलों की भूमिका पर जोर दिया गया।

उनकी इस टिप्पणी से सरकार को राहत मिलने का आभास हो रहा है, जो अभी तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष से प्रहारों से घिरी हुई लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर गांधीवादी अन्ना हजारे पक्ष से अकेले जूझ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+