दिल्ली: पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन ठग

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त विवेक किशोर ने बताया कि आईसीआईसीआइ बैंक के अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी ने ऑनलाइन लाटरी के नाम पर उनके ग्राहक से ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। ठग ने मोटी रकम की लाटरी जीतने का झांसा देकर पीड़ित से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए थे। ठग ने जिस खाते में रकम जमा कराई थी, वह आईसीआईसीआई बैंक का था।
ठग 30 जून को रुपये निकालने आया था। बैंक अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आदिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है। पुलिस ठग के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications