दिल्ली: महिला का शव जानवर खा रहे थे, सनसनी

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि वसंत विहार के गंगनाथ मंदिर के सामने स्थित जंगल में नाले के समीप मानव अंग बिखरे हैं जिसे कुछ जानवर खा रहे हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करने की कवायद में जुट गई। शव किसी लड़की का था। क्योंकि शव के पैर की अंगुली में नेलपॉलिश लगा हुआ था। हालांकि पुलिस यह पता नहीं कर सकी की उस लड़की की हत्या कैसे हुई। पुलिस ने शव के टुकड़ों को सफदरजंग अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। पुलिस आसपास के इलाके से गायब हुई लड़कियों व महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।
सूत्रों ने बताया कि शव कई दिनों पुराना जान पड़ता है। पुलिस के मुताबिक शव के चार टुकड़े कर नाले में फेंका गया है। नाले में पड़े पड़े शव के फूल जाने पर जानवर उन टुकड़ों को खींचकर बाहर निकाल लाए। शव का अधिकतर हिस्सा जानवरों ने खा लिया है। इससे न तो उसकी पहचान हो पाई है और न ही यह पता चला पा रहा है कि उसकी हत्या कैसे की गई है। यह स्पष्ट है कि किसी ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications