भाजपा ने दोहरायी मायावती के इस्‍तीफे की मांग

Mayawati
लखनऊ। कई मौकों पर मुंह की खाने के बाद अब भाजपा नेताओं ने अब मुख्यमंत्री मायावती को नैतिकता की याद दिलाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के मुख्यमंत्री का जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी मुख्‍यमंत्री मायावती के इस्तीफे की मांग की है।

पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रेमलता कटियार ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में महिलाओं पर जितते अत्याचार हुए उतने अत्याचार पूर्व में नहीं हुए। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि संवैधानिक मर्यादा का निर्वहन करते हुए मु यमंत्री मायावती को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। सरकार के लाख दावों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने महिला हिंसा को रोकने सम्बंधी एक कानून बनाने की बात की लेकिन अपराध के प्रतिशत में कोई गिरावट नहीं आयी।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में कानून व्यवस्था हाशिए पर आ गयी है। ऐसा इसलिए है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। सरकार के मंत्री व विधायक तक संगीन अपराधों में लिप्त हैं, उन पर कार्रवाई तो दूर, सरकार उन्हें बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रूख की वजह से अपराधी खुले आम मौज कररहे हैं तथा निर्दोष सजा भुगत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+