आखिर मिला पीएम के सलाहकार खरे का लैपटाप
नई
दिल्ली। 29 जून को कार, 1 जुलाई को मोबाइल फोन और 2 जुलाई को आखिरकार प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे का लैपटाप भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। चोरी के इस मामले में अब तक पुलिस चार नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि शामनाथ मार्ग स्थित आवासीय परिसर में प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे परिवार के साथ रहते हैं। 28 जून की देर रात दो नाबालिगों ने खरे का लैपटाप, मोबाइल व फोर्ड फिस्टा कार चोरी कर ली थी। परिसर से बाहर निकलते वक्त एक चोर का चेहरा निकट के देना बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसी आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने खरे की कार अगले दिन नेहरू विहार से बरामद कर लिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>चोरी
करने वाला किशोर कार में ही सो रहा था। उससे पूछताछ कर शुक्रवार को उसके अन्य साथियों को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए किशोर के पास से हरीश खरे का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। किशोर ने लैपटाप अपनी मां संतोष को देने की बात कही थी। पुलिस ने छापा मारकर महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पता चला कि उसने अपने पड़ोसी शाकिर आलम (20) को लैपटाप बेच दिया है। पुलिस ने शनिवार को शाकिर को भी गिरफ्तार कर लैपटाप बरामद कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications