उत्‍तर प्रदेश: बसपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्‍या

Murder
गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के तरंग क्रासिंग के पास शनिवार की शाम लगभग 6 बजे नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह बसपा नेता बदरुल हसन की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बदरुल हसन की उम्र 60 वर्ष थी और वह पुराना गोरखनाथ के सेक्‍टर अध्‍यक्ष थे। नकाबपोश बदमाशों ने बसपा नेता के साथ मौजूद सेक्‍टर प्रभारी पर भी गालियां चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गये। घटना की वजह इस मामले के मुख्य आरोपी का एक महिला से चल रहे अवैध संबंध का विरोध करना बताया जा रहा है। बसपा नेता के पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। चर्चा तो इस बात की भी है कि जिस बसपा नेता की हत्‍या की गई है वह गोरखनाथ थाने का हिस्‍ट्रीशीटर था। पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पुराना गोरखनाथ मोहल्ला निवासी बदरुल हसन, जाहिदाबाद निवासी सिराजुद्दीन (सेक्टर प्रभारी) के साथ धर्मशाला बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर जोनल कोआर्डिनेटर के स्वागत समारोह में शामिल होने गए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे तरंग क्रासिंग के पास बंधन व तिलक मैरेज हाउस के बीच पहुंचे ही थे कि पीछे से एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर दो युवक उनके ठीक बगल में आ गए।

सिराजुद्दीन के मुताबिक हम लोग, मुंह बांधे दोनों युवकों का इरादा समझ पाते, इसके पहले ही पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल कर बदरुल को गोली मार दी। बाएं कान के पीछे गोली लगते ही बाइक चला रहे बदरुल सड़क पर गिर गए। इस दौरान बदमाशों ने सिराजुद्दीन पर भी फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पास की एक गली से होते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बसपा नेताओं को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने बदरुल को मृत घोषित कर दिया। बाइक से गिरने की वजह से घायल सिराजुद्दीन का इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बसपा नेता के पुत्र इब्नुल हसन की तहरीर पर पुलिस ने रसूलपुर चौक निवासी मेराज, बिसमिल्ला अंसारी और शमसुल जुहा के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि इस मामले के मुख्य आरोपी मेराज का पुराना गोरखनाथ मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध था। महिला के घर वाले तथा मोहल्ले के लोग इस संबंध का विरोध करते थे। इसको लेकर गोरखनाथ थाने पर पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने महिला को उसके पति के पास मुम्बई भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+