बिहार: अगवा हुए 11 ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया रिहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगलवा पंचायत की मुखिया बंगलवा पंचायत की मुखिया शूलो देवी के पति अशोक कोड़ा ने बताया कि माओवादियों ने ग्रामीणों को नक्सलियों का विरोध नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही संगठन में शामिल होने को कहा है। कोड़ा ने बताया कि माओवादियों ने सभी ग्रामीणों की आंखों पर पट्टी बांध दी और करैली गांव से दो किलोमीटर पहले मुक्त कर दिया। सभी ग्रामीण सुरक्षित है और उनके साथ किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि करैला गांव में नक्सलियों ने शनिवार की सुबह हमला कर छह लोगों की हत्या कर दी थी तथा 11 लोगों को अपने साथ ले गये थे। नक्सलियों ने मृतकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। उल्लेखनीय है कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा की है। मालूम हो कि यह पहली ऐसी वारदात है जब नक्सलियों ने ग्रामीणों को अगवा करने के बाद मुक्त कर दिया हो। अन्यथा ऐसा कई बार हुआ है कि मांग पूरी हो जाने के बाद भी माओवादी गांव चालों को जान से मार देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications