ग्रोवर की हत्यारिन मारिया को अपनी हिरोईन बनाना चाहते है राम गोपाल वर्मा

हुआ यू कि कल अदालत ने नीरज ग्रोवर हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए हत्या के सबूतों को मिटाने के लिए मारिया को तीन साल की सजा सुनाई थी जो कि उसने पहले ही पूरी कर ली है। साथ ही वो आज अब से चंद घंटे पहले रिहा भी हो गई है। जिस के बाद राम गोपाल वर्मा ने टि्वट किया है कि वो अब मारिया को लेकर फिल्म बनाना चाहते है वो भी उनकी सही की कहानी पर । अगर मारिया राजी हो जाती है तो बहुत जल्द आप मारिया-नीरज की लव स्टोरी को पर्दे पर देखेगें।
रामू ने लिखा है कि मारिया एक अभिनेत्री के तौर पर प्रसिद्धि हासिल करना चाहती थीं और वह एक किलर के रूप में मशहूर हो गई। यदि सब कुछ ठीक रहता तो उनके लिए एक रंगीला बनाई जा सकती थी। अब सब गड़बड़ हो गई है इसलिए अब उनका अभिनेत्री बनने का सपना गायब हो गया है। उन्होंने लिखा, अब जब वह कैद से मुक्त हो गयी है तो मैं उन्हें अपनी एक फिल्म में लेना चाहता हूं। गैरतलब है कि साल 2008 में पूर्व नौसेना अधिकारी जेरोम मैथ्यू और अभिनेत्री मारिया ने नीरज ग्रोवर की हत्या कर दी थी। इस अपराध के लिए मैथ्यू को 10 साल जेल की सजा हुई है। जबकि मारिया रिहा हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications