केरल के मंदिर के तहखाने में मिले खजाने की कीमत 50,000 करोड़ पहुंची
तीन दिन पहले मंदिर के तहखाने की खुदाई शुरू की गई, जिसमें खजाना मिलना शुरू हुआ। देखते ही देखते खजाने की कीमत 70 फिर 700, 7000 और अब 50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इस खजाने को देख लोग दंग हैं।
खजाने में मिली वस्तुओं में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा 18 फुट लंबा सोने का हार है, जो 10.5 किलो का है। करीब 536 किलो सोने के भारतीय सिक्के, 20 किलो सोने के ब्रिटिश सिक्के। यह सब शुक्रवार को मिला।
इसमें तमाम सिक्के नेपोलियन के जमाने के हैं। ढेर सारे हीरे व दुलर्भ पत्थर भी इस खजाने में हैं। राज्य सरकार इस खजाने को सरकारी संपत्ति घोषित करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है सोमवार तक खजाने की कीमत की गणना पूरी हो जायेगी। माना जा रहा है कि यह कीमत 1000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। इस खजाने के निकलने के बाद श्री पद्मनभास्वामी मंदिर देश का सबसे धनवान मंदिर बन गया।
मंदिर से निकला खजाना गलत हाथों में नहीं चला जाये इसके लिए सरकार ने एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी हाई कोर्ट के दो सेवानिवृत्त ज्यायधीशों के नेतृत्व में बनाई गई है। खजाने को निकालने का काम वीडियो कैमरे के सामने चल रहा है। मंदिर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं और तहखाने की तरफ आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications