हरियाणा के राज्यपाल को परोसा बासी खाना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल पहाड़िया इससे बेहद नाराज हैं और उन्होंने राजभवन के किचन को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दे दिया है। फिलहाल राजभवन के कर्मचारी बाहर से चाय व स्नैक्स मंगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 23 जून की रात के खाने पर राजभवन के रसोइए ने बदबूदार दाल राज्यपाल को परोस दी।
इससे राज्यपाल गुस्सा हो गए। फिलहाल दोषी रसोइए को काम से निकाल दिया गया है। हरियाणा राजभवन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को खराब खाना परोसा गया था। हालांकि समय रहते इसका पता चल जाने पर खाने को तुरंत बदल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications