6 अरब डॉलर के केयर्न-वेदांता सौदे को सशर्त मंजूरी

Government passes 6 million dollor keyarn-Vedant deal
नई दिल्‍ली। सरकार ने केयर्न-वेदांता के बीच हुए 6 अरब डॉलर के सौदे को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। अब भारतीय अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ब्रिटिश कंपनी की भारतीय इकाई केयर्न इंडिया में अपनी हिस्‍सेदारी खरीद सकेगी। कंपनियों पिछले एक साल से इस डील को लेकर सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही थीं।

प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कमे‍टी ने इसके लिए आमदनी से रॉयल्टी का भुगतान करने के अलावा कंपनी से सभी आर्बिट्रेशन मामले वापस लेने को कहा था। कंपनी की तरफ से बैठक में शामिल आला अधिकारियों ने इस पर सहमति जता दी। जिसके बाद इस सौदे को मंजूरी दी गई।

केयर्न इंडिया राजस्‍थान में सबसे बड़े ऑनशोर ऑयल फील्‍ड को चलाती है। इस सौदे में केयर्न इंडिया की 70 फीसदी और ओएनजीसी की 30 फीसदी भागेदारी है। तेलमंत्री जयपाल रेड्डी ने बताया कि सरकार ने इन शर्तों को कंपनियों के सामने रखा था जिसे दोनों कंपनियों ने मंजूर कर लिया गया है। अन्‍होंने कहा कि सरकार अभी लिखित तौर पर इसकी मंजूरी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+