भाजपा लोकपाल बिल में मदद को सहमत: अन्‍ना हजारे

BJP ready to support on lokpal bill: Anna Hazare
दिल्‍ली। लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने को लेकर अन्‍ना हजारे ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अन्‍ना हजारे ने कहा कि भाजपा ने उनसे मजबूत लोकपाल बिल तैयार करने में मदद करने का आश्‍वासन दिया है। अन्‍ना टीम ने भाजपा नेताओं को लोकपाल बिल पर अपने मसौदे के बारे में बताते हुए इस पर उनकी प्रतिक्रिया ली।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि भाजपा के नेताओं को सरकार और सिविल सोसाइटी के लोकपाल मसौदे में विवाद वाले मुद्दों के बारे में भी अवगत करा दिया गया है। बैठक के बाद संतुष्‍ट दिखे अन्‍ना हजारे ने कहा कि सभी राजनैतिक दल मजबूत लोकपाल बिल लाने के पक्षधर हैं। सरकार और खासकर कांग्रेस को यह बात समझनी चाहिए।

लोकपाल बिल के मसौदे पर चर्चा करने के लिए अन्‍ना हजारे सोनिया गांधी से भी शनिवार को मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्‍होंने सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा था। सोनिया गांधी ने समय की कमी की वजह से मीटिंग से इनकार कर दिया था। अन्‍ना हजारे ने कहा कि सोनिया गांधी से शनिवार को मुलाकात का सयम तय किया जा चुका है।

इस मामले पर अन्‍ना हजारे बिहार के मुख्‍यमंत्री नितिश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं। नितिश कुमार ने भी लोकपाल बिल पर सहयोग देने की बात कही थी। सरकार के साथ लोकपाल बिल के मसौदे में मतभेद होने के बाद से टीम अन्‍ना सभी राजनैतिक पार्टियां समर्थन जुटाने में जुटी हुई है। सभी दलों की सहमति से ही अब इस बिल को केबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। इसके लिए एक सर्वदलीय बैठक भी होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+