माफिया और गुण्डों के हाथ है प्रदेश की बागडोर: कलराज

श्री मिश्र ने राज्य की स्थिति पर कहा कि सरकारी अधिकारियों की हत्याएं हो रही हैं। अपराधी खुलेआम अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार संसदीय परम्पराओं का हनन कर रही हैं जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे लोग अपना विरोध बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और देश को आपातकाल की ओर धकेल रहे हैं।
मायावती क साथ उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी धावा बोला और कहा कि केन्द्र ने तो अंग्रेजी हुकूमत को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य के आगामी विधान सभा चुनाव के लिए श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी विजय के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी महासंग्राम रैलियों में उमड़ी भीड़ बताती है कि भाजपा ने जनसमर्थन हासिल किया और आगामी चुनाव के नतीजे इस बात को प्रमाणित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications