रतन टाटा का आलिशान मकान तैयार, जल्द करेंगे गृह प्रवेश

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का यह मकान कोलाबा में ठिक कोलाबा डाकघर के सामने है। इस आलिशान मकान दैनिक जीवन के सभी शानदार भौतिक सुख साधन के संसाधन मौजूद है। मकान के सामने ही समुद्र का नजारा है। 13350 वर्ग फुट का यह मकान सात खंडों में बटा हुआ है। इस मकान में एक अच्छी नींद के लिए शानदार बेड रूम और थकान दूर करने के लिए एक भव्य स्वीमींग पुल भी शामिल है।
तीन मंजिलों का यह मकान बेहद ही शानदार ढंग से तैयार किया गया है। मकान के चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गये है। इस आलिशान मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दर्जनों वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था है। इसके अलांवा मकान के दूसरे मंजील व तीसरे मंजील में दो हिस्से बनाए गये है जिसमें एक हिस्सा लिविंग एरिया है और दूसरे हिस्से में बेडरूम आदी का निर्माण किया गया है।
फिलहाल इस मकान में अभी कुछ काम होना बाकी है जो कि आगामी 6 माह में तैयार हो जायेगा। अभी रतन टाटा को अपने इस नये मकान में प्रवेश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस मकान सबसे खास बात यह है कि मकान के ठिक सामने समुद्र का शानदार नजारा है।












Click it and Unblock the Notifications