बाबा बर्फानी की महाआरती में जुटे श्रृद्धालु

45 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए लोगों ने महीना भर पहले ही पंजीकरण करा लिया था। यहां लगे शिविरों से लगभग 2 हजार लोगों को एक साथ्ा पवित्र गुफा के दर्शन करने की इजाजत दी जाती है। मंगलवार को हुई तेज बारिश की वजह से श्रृद्धालुओं के लिए लगे टेंट उखड़ गए थे।
जय बाबा बर्फानी के नारे लगाते हुए गुफा में पहुंचे लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। आरती के वक्त लगभग 2000 श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद थे। इस पवित्र गुफा का दर्शन करने के लिए हर साल देश से लाखों लोग जुटते हैं। जून और जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications