राहुल के पीएम बनने पर एतराज नहीं: मनमोहन सिंह

No objection to Rahul to become a Prime Minister : Manmohan Singh
दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने से उन्‍हें कोई एतराज नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के 41वें जन्‍म दिन पर यह बयान दिया था कि अब राहुल के प्रधानमंत्री बनने का समय आ गया है।

आज अपने आवास रेसकोर्स7 पर प्रिंट मीडिया के कुछ विशेष पत्रकारों से बात करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी उनके उत्‍तराधिकारी बनते हैं तो उन्‍हें इसमें कोई एतरजा नहीं है। भ्रष्‍टाचार और घोटालों पर सफाई देने के लिए पत्रकारों से मिले मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि उन्‍हें लोकपाल बिल के दायरे में आने में कोई दिक्‍कत नहीं है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इस बारे में अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। इतना जरूर है कि इसमें बदलाव की संभावना जरूर है। उन्‍होंने कहा कि इसके बारे में गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों से बैठक करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विपक्ष की तरफ से मनमोहन सिंह को सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया जाता रहा है। मनमोहन सिंह ने कहा कि वे किसी के हाथ की कठपुतली नहीं हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि वे एक मजबूत लोकपाल बिल लाने के पक्षधर हैं। इस वजह से वे खुद को भी इस बिल के दायरे में लाने में पीछे नहीं हटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+