आवाम को धोखा दे रहे हैं प्रधानमंत्री: नितिन गडकरी

Nitin Gadkari attacks Manmohan Singh
दिल्ली। पांच वरिष्ठ संपादकों की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रत्यक्ष रूप में जिस प्रकार से भाजपा पर हमला बोला था उससे तो जाहिर ही था कि भाजपा भी उन्हें बख्शने वाली नहीं है। बैठक के बाद पार्टी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महंगाई और विपक्ष के सहयोग न करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने सरकार का हमेशा साथ दिया है, लेकिन लोकपाल बिल के मुद्दे पर सरकार ने विपक्ष से संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकपाल का मसौदा तैयार करने के लिए जो कमेटी बनाई गई, उसमें भाजपा को शामिल तक नहीं किया गया, जबकि सिविल सोसाइटी को इसमें शामिल किया गया। गडकरी ने कहा कि जब सरकार को सिविल सोसाइटी से समस्या हुई तब उन्हें विपक्ष के सहयोग की बात सूझी।

गडकरी आज प्रधानमंत्री पर पूरे हमलावर दिखे और कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनके पास महंगाई कम करने के लिए कोई जादुई डंडा नहीं है, अगर ऐसा है तो वो बार बार जनता को क्यों कहते हैं कि वो महंगाई कम करेंगे। दुनिया के कई देशों में महंगाई भारत से कम है। वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

हालांकि नितिन गडकरी ने बाबा रामदेव के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत किया, लेकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ये बताना होगा कि ये कार्रवाई क्यों आवश्यक थी।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन आवश्यक थी। हम जानना चाहेंगे कि ऐसा क्या हो गया कि दो दिन में एक संत पर ऐसी कार्रवाई करने की ज़रुरत पड़ी। क्या काले धन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+