मुंबई 26/11 अंदाज में काबुल में तालिबानी हमला
काबुल। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के अंदाज में आतंकियों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक 5 सितारा होटल में हमला बोल दिया। इस हमले में दस अफगानी नागरिक मारे गए जबकि 8 घायल हो गए। नाटो सेना ने आतंकियों पर जवाबी हमला बोल 6 आतंकियों को मार गिराया।
तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अंतर्राष्ट्रीय सेना के हाथों से अफगान की सुरक्षा अफगानी सेना के हाथ में देने का फैसला लगभग किया जा चुका है। इसके लिए एक अहम बैठक इस होटल में होने वाली थी। इस बैठक में अमेरिका और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता भी होनी थी।
इस हमले में आतंकियों और सेना के बीच लगभग 5 घंटे तक जबरदस्त फायरिंग हुई। हमले के बाद होटल की बिजली काट दी गई थी। आतंकी होटल की छत पर चढ़कर सुरक्षा सेनाओं पर गोलीबारी कर रहे थे। इसके बाद नाटो की सेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों पर हवाई फायरिंग की। इसमें 6 आतंकी मारे गए।
;












Click it and Unblock the Notifications